जिलाधिकारी ने गोठानी शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, पर्यटन विकास कार्यों का किया निरीक्षण

गोठानी शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु तैयार होगी व्यापक कार्ययोजना

राजेश तिवारी Picture
Published On

मंदिर मार्ग के सड़क निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, तत्काल कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी ने शनिवार को गोठानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने गोठानी शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

IMG-20260627-WA0058(2)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बंधे नवजीवन के पवित्र बंधन, सांसद डॉ. विनोद बिंद ने दी शुभकामनाएं। Read More मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बंधे नवजीवन के पवित्र बंधन, सांसद डॉ. विनोद बिंद ने दी शुभकामनाएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोठानी शिव मंदिर को एक आकर्षक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए ऐसी समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोठानी शिव मंदिर तक पहुंचने हेतु स्वीकृत नवनिर्मित सड़क का कार्य अब तक प्रारंभ न होने पर नाराजगी व्यक्त की।

भ्रष्टाचार की आग में जल रहा बस्ती इसे रोकने अधिकारी फेल नजर आ रहे कैसे होगा ग्राम पंचायत का विकास Read More भ्रष्टाचार की आग में जल रहा बस्ती इसे रोकने अधिकारी फेल नजर आ रहे कैसे होगा ग्राम पंचायत का विकास

IMG-20260627-WA0056

पुलिस ने साइबर  जागरुकता अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक Read More पुलिस ने साइबर  जागरुकता अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

उन्होंने अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण का कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जाए। साथ ही उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह को निर्देश दिए कि जिन किसानों की भूमि सड़क निर्माण में अधिग्रहित हुई है, उन्हें मुआवजा वितरण हेतु सोमवार से तहसील में विशेष कैंप आयोजित कर धनराशि का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण विभाग द्वारा प्रस्तावित नई बंधी के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंधी का निर्माण वैज्ञानिक एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई एवं जल संरक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बंधी निर्माण की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने से पूर्व उसकी थर्ड पार्टी से तकनीकी जांच कराई जाएगी।

साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि निजी व्यक्तियों की भूमि पर जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से किसी भी प्रकार की स्वीकृति प्रदान नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी रॉबर्ट्सगंज, भूमि संरक्षण अधिकारी चोपन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी संतपाल वर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार