मॉर्निंग वॉक पर निकली 59 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत।

औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
 
।पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका के देवर राजकुमार प्रजापति ने बताया कि उनकी भाभी अनाकरली प्रजापति (59), पत्नी रामजी प्रजापति, निवासी नेवादा समोगर विशम्भरपुर, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मिश्रा पेट्रोल पंप के पास टहल रही थीं। इसी दौरान ट्रक का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पटरी से नीचे उतरकर ओवरटेक करने लगा। इस दौरान ट्रक महिला के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनके दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार