कुल डुमरी गांव में आयोजित जन चौपाल में मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी - संजीव कुमार गौड़

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

सरकार आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कुल डुमरी गांव में आयोजित जन चौपाल में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने अधिकारियों के साथ बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें राज्य मंत्री के समक्ष रखीं।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री गौड़ ने कहा कि जन चौपाल में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अवंतिका वासियों ने उत्साह से मनाया योग दिवस। Read More अवंतिका वासियों ने उत्साह से मनाया योग दिवस।

राज्य मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांव-गांव में जन चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उन्हें अपने गांव में ही त्वरित समाधान उपलब्ध हो जाता है।

भावी विधानसभा प्रत्याशी महादेवा तेजाजी ने महिलाओं किया सम्मान Read More भावी विधानसभा प्रत्याशी महादेवा तेजाजी ने महिलाओं किया सम्मान

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित न रहना पड़े। जन चौपाल शासन एवं जनता के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कानपुर के ग्रीन पार्क में लोगों ने बड़ी संख्या में किया योगाभ्यास Read More अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कानपुर के ग्रीन पार्क में लोगों ने बड़ी संख्या में किया योगाभ्यास

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार