मंदिर चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के सामान बरामद

सुपौल-मधेपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, CCTV व तकनीकी जांच से मिली सफलता

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | सुपौल

प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

सुपौल: जिले के त्रिवेणीगंज, राजेश्वरी थाना क्षेत्र एवं सीमावर्ती मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुपौल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते दिनों इन थाना क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। साथ ही मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार की वारदात की सूचना मिली थी।

थाईलैंड की महिला से दोस्ती, शादी और बिजनेस के नाम पर ₹60 लाख हड़पने का आरोप; कानपुर में इरफान गिरफ्तार Read More थाईलैंड की महिला से दोस्ती, शादी और बिजनेस के नाम पर ₹60 लाख हड़पने का आरोप; कानपुर में इरफान गिरफ्तार

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए सुपौल और मधेपुरा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में त्रिवेणीगंज एवं शंकरपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा डीआईयू टीम को शामिल किया गया।

दिल्ली में आप का प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- हर रोक वाली जगह बनेगा जंतर-मंतर Read More दिल्ली में आप का प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- हर रोक वाली जगह बनेगा जंतर-मंतर

गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं मानव सूचना के आधार पर विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 2 मई 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बिहार-झारखंड सीमा पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 97.5 लीटर विदेशी शराब व 96 लीटर बीयर जब्त Read More बिहार-झारखंड सीमा पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 97.5 लीटर विदेशी शराब व 96 लीटर बीयर जब्त

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मो. साजिद, पिता मो. अब्दुल तालीब, साकिन मेहंदी बाजार, थाना शंकरपुर, जिला मधेपुरा
  2. आशीष कुमार, पिता सुरेंद्र यादव, साकिन मेहंदी बाजार, थाना शंकरपुर, जिला मधेपुरा
  3. अंकित कुमार, पिता राजकिशोर गुप्ता, साकिन गढ़िया, थाना गढ़िया, जिला मधेपुरा

पुलिस ने आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी हुए कई सामान बरामद किए हैं, जिनमें घंटा-घंटी (लगभग 19 किलोग्राम), माता का श्रृंगार, चांदी के आभूषण, मुकुट, धूपदान, छत्री सहित अन्य सामग्री शामिल है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी जब्त किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से धार्मिक स्थलों में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें