Haryana: हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार को भूना थाना क्षेत्र के गांव जांडली खुर्द में हुई। जब बच्चे स्कूल से घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को घर के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और चीखने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान और आरोपी की जानकारी

मृतका की पहचान 35 वर्षीय सुदेश के रूप में हुई है, जो गांव जांडली खुर्द की रहने वाली थी। उसका पति सुखविंद्र सिंह मजदूरी करता है और नशे का आदी बताया जा रहा है। बताया गया है कि शनिवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर सुखविंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से सुदेश की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुदेश दो बच्चों की मां थी।

दोपहर को घर पहुंचा और कर दिया हमला

ग्रामीणों के अनुसार सुखविंद्र सिंह शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मजदूरी से घर लौटा था। घर पहुंचते ही उसने चारपाई पर लेटी अपनी पत्नी सुदेश पर घर में रखी कुल्हाड़ी से जोरदार वार कर दिया। वार इतना घातक था कि सुदेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उस समय घर में पति-पत्नी के अलावा कोई और मौजूद नहीं था।

वारदात के बाद आरोपी फरार

पत्नी की हत्या करने के बाद सुखविंद्र सिंह खून से सनी कुल्हाड़ी घर में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, इसलिए किसी को तुरंत इस वारदात की जानकारी नहीं मिल सकी।

बाल चित्रशाला प्रतियोगिता एवं समापन समारोह सम्पन्न Read More बाल चित्रशाला प्रतियोगिता एवं समापन समारोह सम्पन्न

स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

दोपहर करीब ढाई बजे सुदेश की 12 वर्षीय बेटी स्नेहा और 9 साल का बेटा जोशन स्कूल से घर लौटे। जैसे ही वे कमरे में दाखिल हुए तो उन्होंने अपनी मां को जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर बच्चे घबरा गए और जोर-जोर से रोते हुए शोर मचाने लगे।

असम विधानसभा चुनाव: श्रीभूमि में सुरक्षा बढ़ी Read More असम विधानसभा चुनाव: श्रीभूमि में सुरक्षा बढ़ी

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को मृत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही भूना थाना पुलिस, सीन ऑफ क्राइम की फॉरेंसिक टीम, एएसपी दिव्यांशी सिंगला और थाना प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

मृत व्यक्ति के खिलाफ अपील दाखिल करने पर फटकार: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार की अपील खारिज की Read More मृत व्यक्ति के खिलाफ अपील दाखिल करने पर फटकार: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार की अपील खारिज की

नशे को लेकर होते थे झगड़े

ग्रामीणों और महिला के परिजनों के अनुसार सुखविंद्र सिंह लंबे समय से नशे का आदी है। उसकी इस आदत के कारण घर में अक्सर आर्थिक तंगी रहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। परिजनों का कहना है कि नशे की लत ही इस घटना की मुख्य वजह बन सकती है।

बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सुदेश की मौत के बाद उसके दोनों छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। वहीं पिता के फरार होने से दोनों बच्चे एक तरह से असहाय हो गए हैं। पड़ोस के लोग और ग्रामीण बच्चों को ढांढस बंधाते नजर आए। गांव में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश और दुख का माहौल है।

शादी और पारिवारिक पृष्ठभूमि

बताया गया है कि सुखविंद्र सिंह और उसका भाई बलिंद्र, दोनों की शादी साल 2000 में हिसार जिले के गांव हसनगढ़ में एक ही परिवार में हुई थी। उस समय सुखविंद्र की पत्नी की उम्र कम थी, इसलिए करीब 12 साल बाद उसे ससुराल भेजा गया। दोनों भाइयों के घर पास-पास बने हुए हैं और दोनों अलग-अलग कमरों में रहते हैं।

सोते समय हमला करने का शक

मृतका के देवर बलिंद्र सिंह ने आशंका जताई है कि अगर हत्या से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ होता तो आवाज जरूर सुनाई देती, क्योंकि उनके घर एक-दूसरे के बिल्कुल पास हैं। इसलिए उन्हें शक है कि सुखविंद्र ने सुदेश पर उस समय हमला किया जब वह सो रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद महिला के मायके वाले भी गांव पहुंच गए हैं। पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है और रविवार को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें