बहु सम्मेलन में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं  को किया जागरूक

Office Desk Lucknow Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सोमवार को पथरा बाजार थाने की पुलिस ने ग्राम भगगोभार में चौपाल लगाकर (बहुसम्मेलन ) आयोजित किया। जिसमे पथरा बाजार थानाध्यक्ष अमित कुमार और उनकी टीम ने महिलाओं और बालिकाओं   को गुड व बैड टच) और  महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी देकर जागरूक किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं   की सुरक्षा को लेकर 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित विभिन्न नंबर चलाए जा रहे है। थानाध्यक्ष ने महिलाओं और बालिकाओं  को नए कानून के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान बब्बू चोधरी,  बैंकसखी -रेशमा ,समूह सचिव -लालपती देवी, मलखा प्रसाद,प्रवीण यादव , सुदामा यादव,बबिता भारती आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments