दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए सोनभद्र पुलिस प्रतिबद्ध

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

दुद्धी/सोनभद्र-

दुद्धी पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव निवासी घिवढ़ी थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र सहित कुल 04 अभियुक्त नामजद थे।

शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे बेटे को पिता ने डांटा, चाकू से गर्दन पर किया वार Read More शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे बेटे को पिता ने डांटा, चाकू से गर्दन पर किया वार

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देशों तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 05.01.2026 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए वांछित अभियुक्त महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

चुनार के नयनागढ़ पैलेश में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम ध्वजारोहण कर  किया गया राष्ट्रगान    Read More चुनार के नयनागढ़ पैलेश में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम ध्वजारोहण कर  किया गया राष्ट्रगान  

गिरफ्तारी का स्थान व समय:

समरसता व एकता के संदेश के साथ निकली संत रविदास कलश वंदन रथ यात्रा Read More समरसता व एकता के संदेश के साथ निकली संत रविदास कलश वंदन रथ यात्रा

दिनांक 05.01.2026, समय 08:23 बजे, ग्राम जाबर स्थित कनहर पुल के पास, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव, निवासी घिवढ़ी, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र।

आपराधिक इतिहास (अभियोग):

मु0अ0सं0-81/25, धारा 3/5(a)/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से-उ0नि0 कुंवर सिंह,हे0का0 महताब अहमद,  हे0का0 सर्वेश सिंह, हे0का0 मो0 खालिद खां, शामिल रहे। पुलिस द्वारा अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Post Comments

Comments