Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर घटेगी स्पीड लिमिट, इस वजह से लिया गया फैसला

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार कम करने का निर्णय लिया गया है। यमुना प्राधिकरण ने यह कदम एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हादसों के खतरे को देखते हुए उठाया है। सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

हल्के वाहनों की स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित

प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की स्पीड रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा करने का फैसला किया है। निर्धारित सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सीधे ऑनलाइन चालान जारी करेगी। यह एक्सप्रेसवे गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों से होकर गुजरता है।

भारी वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे की लिमिट

गांधी प्रतिमा पर ताला, बारिश में भी सपा का प्रदर्शन Read More गांधी प्रतिमा पर ताला, बारिश में भी सपा का प्रदर्शन

सर्दियों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। यह पाबंदी 15 फरवरी तक लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल ऑनलाइन चालान जारी करेगी, जो वाहन मालिक के पते पर भेजा जाएगा।

करोल बाग में बहुमंजिला इमारत में लगी आग Read More करोल बाग में बहुमंजिला इमारत में लगी आग

सावधानी और अतिरिक्त व्यवस्थाएं

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मोदी सरकार के अहंकार की पराजय- प्रमोद तिवारी Read More केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मोदी सरकार के अहंकार की पराजय- प्रमोद तिवारी

सर्दियों में कोहरे के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिए जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लगातार सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। भारी वाहन चालकों की थकान कम करने के लिए टोल प्लाजा पर फ्री चाय उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा, धुंध के समय वाहनों की विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं और जागरूकता के लिए पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें