महिलाओ ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

बस्ती जिले के नगर थानाक्षेत्र के कोठवा भरथापुर कि रहने वाली उर्मिला पाण्डेय ने अपने परिवार के साथ पुलिसअधीक्षक से मिलकर लगाई न्याय की गुहार।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के नगर थानाक्षेत्र के कोठवा भरथापुर कि रहने वाली उर्मिला पाण्डेय ने अपने परिवार के साथ पुलिसअधीक्षक से मिलकर लगाई न्याय की गुहार।
 
बता दें नगर थानाक्षेत्र के कोठवा भरथापुर की रहने वाली उर्मिला पाण्डेय, संगीता पाण्डेय,सावित्री पाण्डेय ने पुलिसअधीक्षक यशवीर सिंह से मुलाकात कर बताया की हम लोगो का गांव के रहने वाले अनिल पाण्डेय पुत्र शिव प्रसाद से जमीन के बंटवारे को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था जिसमे कोर्ट द्वारा हम लोगो के पक्ष में आदेश हुआ है लेकिन अनिल पाण्डेय व उनके पिता हम लोगो की जमीन 20 जून की रात 2 बजे 40,50 लोगो के साथ हम लोगो की जमीन कब्जा कर रहे थे जिसकी सूचना स्थानीय थाना पर दिया गया ।
 
वहीं सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर कुछ लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए थे और अवैध निर्माण कार्य को रोकना दिए थे।
 
इसी बात को लेकर आयें दिन अनिल पाण्डेय हम लोगों को किसी  फर्जी मुकदमें में फंसाने कि धमकी देते हुए भद्दी भद्दी गाली देते है व जान से मारने कि धमकी देते है।
 
वही पुलिसअधीक्षक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें