खेलकूद प्रतियोगिताओं में जमकर छात्र-छात्राओं ने भाग लिया
On
स्वतंत्र प्रभात
बरेली। उच्च प्राथमिक विद्यालय हरूनगला-2, नगर क्षेत्र, बरेली में समेकित शिक्षा के अन्तर्गत तहसील स्तर पर दिव्यांग बच्चों के खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल-कूद कार्यक्रम में विकास खण्ड क्यारा, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर एवं नगर क्षेत्र, के विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, साधराण दौड़, सुलेख एवं कला प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गये। कार्यक्रम में आये समस्त दिव्यांग बच्चों को प्रतियोगिताओं के उपरान्त भोजन कराया गया गया तथा अन्त में दिनेश चन्द्र जोशी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र, मदन मोहन उपाध्याय, ए0आर0पी0 (विज्ञान) नगर क्षेत्र, बरेली ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किये गये। कार्यक्रम का आयोजन शिल्पी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र, बरेली के नेतृत्व में सुचारू रूप से किया गया।
खेल-कूद कार्यक्रम में विभिन्न विकास क्षेत्रों में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर अनीता सक्सेना, रीमा गुप्ता, सुशील शर्मा, संजीव गंगवार, उदयराज, ओम प्रकाश, इंतजार हसैन, रेनू गुप्ता, स0अ0, वि0ख0 क्यारा एवं फराह बेगम, इं0अ0, उ0प्रा0वि0 हरूनगला-2 आदि उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
21 Jan 2026
20 Jan 2026
20 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
20 Jan 2026 20:44:45
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के मामले...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List