नवीनतम
फीचर्ड
भारत
Haryana: हरियाणा से बिहार जानें वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस रूट से सीधी बस सेवा शुरू
Haryana: हरियाणा से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब अंबाला से बिहार तक सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा हरियाणा और बिहार सरकार के बीच हुए समझौते के तहत प्रारंभ की गई है, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत कैंट बस स्टैंड से सुबह 5 बजे से शाम तक हर दो घंटे में बसें रवाना होंगी। मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल यहां से 15 AC व Wi-Fi युक्त बसें चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही पानीपत और गुरुग्राम से भी इसी तरह की बस सेवाएं शुरू की गई हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए इन बसों के किराए में 35 % तक की छूट दी गई है। पहले यात्रियों को निजी डबल डेकर ट्रैवल बसों में भीड़भाड़ और मनमाने किराए की परेशानी झेलनी पड़ती थी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, अब सरकारी साझेदारी की यह पहल सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेगी। जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने इस योजना के तहत 350 AC बसों के लिए टेंडर जारी किया है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments