Aaj Ka Mausam: आज कई जगहों पर आंधी तूफान का अलर्ट, देखें कहां कहां होगी बारिश ?

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Aaj Mausam Kaisa Rahega 16 October: उत्तर भारत में ठंड का ग्राफ लगातार बढ़ोतरी की दिशा में है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंतिम दौर में मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी।

rainfall-2

हालांकि, गुरुवार को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बीच-बीत में हल्की बदली के अलावा अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। अब सुबह शाम तापमान गिरेगा और अच्छी खासी ठंडक का एहसास होगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान गिरने का पूर्वानुमान है, जिससे सर्दी का सितम बढ़ेगा।

 

सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता Read More सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता

लगभग 5 वर्षो से हलिया ब्लॉक में जमे हुए हैं एडीयो पंचायत।  Read More लगभग 5 वर्षो से हलिया ब्लॉक में जमे हुए हैं एडीयो पंचायत। 

स्काईमेट की मानें तो ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में चक्रवाती हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का अलर्ट घोषित है। केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान है।

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर ईको गार्डन में गरजीं आशा कार्यकर्ता, नियमित वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की उठाई मांग Read More मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर ईको गार्डन में गरजीं आशा कार्यकर्ता, नियमित वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की उठाई मांग

 

बिहार में मौसम का हाल​​

बिहार में मौसम सुबह शाम अपने रंग दिखा रहा है। सुबह कोहरे की धुंध छाने लगी है और रात्रि में ओस का ग्राफ बढ़ रहा है। आईएमडी के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य और खुशनुमा रहेगा। हालांकि, बीच-बीच बदली छा सकती है, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। इस दौरान धूप निकलने से अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जिससे रात में ठंडक महसूस होगी। 

 

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम कैसा रहेगा​

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बीच-बीच में हल्के फुल्के बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। आईएमडी की मानें तो अगले एक से दो दिन तक बादल तो आएंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अधिकांश समय बादल साफ नजर आएंगे, जिससे सुबह शाम की सर्दी में इजाफा होगा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुबह के समय धुंध छाए रहने तथा बाद में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा पूरे एनसीआर में लगातार हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। वातावरण में धुंध छाई रहने की संभावना है। सीपीसीबी के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आती है।

 

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा​

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 16 से 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। अधिकांश जिलों में दिन में हल्की धूप और रात में ओस बढ़ रही है। हालांकि, धूप के बावजूद अधिक गर्मी प्रतीत नहीं हो रही है और सुबह शाम अच्छी खासी सर्दी का एहसास होने लगा है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 4 दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं, लेकिन बीच-बीच बादलों की आवाजाही हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 से19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 

 

 

हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम​

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाएंगे, लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है। बर्फबारी के कारण हवाओं में ठंडक घुल रही है, जिससे सर्दी का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, ज्यादातार हिस्सों में धूप खिली रहेगी, जिससे मौसम सुहावना रहेगा। हिमाचल प्रदेश 21 अक्टूबर तक साफ मौसम की बात कही जा रही है। कई ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी से शीतलहरी का एहसास हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक, दिवाली तक अगर इसी तरह बर्फबारी होती रही तो शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां थमने से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। कमोबेश ऐसा ही मौसम कश्मीर की घाटी में दर्ज किया जा रहा है।

 

आज कहां बारिश होगी?​

तमिलनाडु में लगातार अच्छी खासी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। आईएमडी ने आज राज्य के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है। आरएमसी ने कोयंबटूर, नीलगिरी, डिंडीगुल, थेनी, विरुधुनगर, मदुरै, शिवगंगा, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सहित कई जिलों में दिन के दौरान आंधी और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी रखा है। मौसम विभाग ने मन्नार की खाड़ी, कुमारी सागर, केरल तट, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप–मालदीव क्षेत्र में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कभी-कभी 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से अन्य दक्षिणी राज्यों में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं।

 

मुंबई में आज का मौसम बारिश​

मुंबई में गुरुवार से बारिश और आंधी-तूफान का दौर फिर से शुरू होने वाला है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले पूरे सप्ताह तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है। कोंकण संभाग के रत्नागिरी में अधिकतम तापमान 35.5°C दर्ज किया गया, जबकि मुंबई की सांताक्रूज़ वेधशाला में 35.3°C तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज़्यादा है। वहीं, कोलाबा तटीय वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 33.7°C दर्ज किया गया। 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार