Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: 8 अक्टूबर को देशभर में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,19,540 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,590 प्रति 10 ग्राम है। ये गिरावट लगातार दूसरे दिन देखी गई है, हालांकि पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमत में अच्छी बढ़त भी देखने को मिली थी। उस दौरान 24 कैरेट गोल्ड में ₹3,920 और 22 कैरेट में ₹3,600 तक की बढ़ोतरी हुई थी।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,390 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,440 प्रति 10 ग्राम रही। ये शहर देश के प्रमुख ज्वेलरी बाजारों में शामिल हैं और यहां की कीमतें राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड तय करती हैं।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे उत्तर भारत के बड़े शहरों में भी 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,19,540 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट ₹1,09,590 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। वहीं, भोपाल और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना ₹1,09,490 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,19,440 प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है।

हैदराबाद में भी सोने की कीमतें अन्य महानगरों के मुकाबले समान हैं। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,390 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,440 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

गहने और खेत गिरवी रख जुटाए 60 हजार, विदेश जाकर फंसा युवक  Read More गहने और खेत गिरवी रख जुटाए 60 हजार, विदेश जाकर फंसा युवक 

दूसरी ओर, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। 6 अक्टूबर को चांदी फिसलकर ₹1,54,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। हालांकि बीते सितंबर महीने में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। उस दौरान चांदी में 19.4% की बढ़त दर्ज की गई थी, जबकि सोना उसी अवधि में 13% महंगा हुआ था।

कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग, आज धरना देगा किसान संगठन Read More कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग, आज धरना देगा किसान संगठन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments