नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पुलिस ने यूपी गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मिल्कीपुर, अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी छोटू इन्दल के ऊपर पूर्व में भी थाना कोतवाली इनायत नगर में लूट और हत्या करने का प्रयास समेत अन्य कई गंभीर धराओं में मुकदमा दर्ज है। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद यूपी गैंगस्टर के तहत मुकदमा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली इनायत नगर पुलिस ने यूपी गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे छोटू इन्दल पुत्र महावीर राजभर निवासी चितबिसावा रतनपुर थाना महाराजगंज को कोतवाली इनायत नगर के उपनिरीक्षक अमर बहादुर पटेल और कांस्टेबल संदीप सिंह अयोध्या रायबरेली नेशनल हाईवे स्थित पांच नम्बर बीएसएनल टावर तिराहे से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर थाने ले गई। जहां उस पर विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली इनायत नगर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि छोटू इन्दल के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 20/24 धारा 395, 412, 120 बी व मुकदमा अपराध संख्या 22/24 धारा 399, 402, 307, व 3/25, 5/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
गैंग के सदस्यों के साथ आर्थिक भौतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से षड्यंत्र करके डकैती करने जैसे जघन्य अपराध कारित करते रहते है। जिसके कारण क्षेत्र की जनता में भय एवं आतंक का माहौल व्याप्त है। इनके डर के कारण जनता का कोई भी व्यक्ति गवाही देने का साहस नही कर पाता है।
जिलाधिकारी अयोध्या की संस्तुति के बाद मुकदमा अपराध संख्या 184/24 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की पुलिस को तलाश थी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हो जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि गिरोह में पांच सदस्य काम करते थे जिसमें से तीन लोगों को पहले जेल भेज दिया गया था वहीं पुलिस टीम ने एक आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। गैंग के एक आरोपी की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Comments