जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बीघापुर तहसील सम्पूर्ण दिवस का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बीघापुर तहसील सम्पूर्ण दिवस का हुआ आयोजन

समाधान दिवस में आई 136 शिकायतों में मौके पर 4 हुई निस्तारित जन समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराने के दिये निर्देश उन्नाव सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील बीघापुर में जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में चिकित्सा, स्वास्थ्य, पुष्टहार, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, चकबन्दी, स्वच्छ पेयजल, राजस्व,


समाधान दिवस में आई 136 शिकायतों में मौके पर 4 हुई निस्तारित
जन समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराने के दिये निर्देश


उन्नाव

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील बीघापुर में जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में चिकित्सा, स्वास्थ्य, पुष्टहार, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, चकबन्दी, स्वच्छ पेयजल, राजस्व, पुलिस, सिंचाई, वृद्वावस्था, विकलांग, शिक्षा, उद्यान, कृषि, मत्स्य, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, राशन वितरण, विद्युत, लघु सिंचाई, रेशम आदि विभागों से सम्बन्धित कुल 136 प्रार्थनापत्रों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थनापत्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण व शिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी

अधिकारी प्रार्थनापत्रों की गुणवत्तापूर्वक निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करंे। ब्लॉक एवं तहसील से आए हुए प्रार्थनापत्रों पर निस्तारण तत्काल किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समय सीमा में करें अन्यथा की दशा में सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि जनता की समस्याओं का निराकरण केवल सम्पूर्ण समाधान दिवस में ही हो बल्कि गम्भीर मामलों में अधिकारी मौके पर पहुॅचकर समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

सम्बन्धित अधिकारी शासनादेश का कठोरता से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्हांेने समस्त अधिकारियों को जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से व गुणवत्ता पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में जनपद का प्रथम स्थान होने पर अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद में अधिकारियों की टीम बहुत अच्छी है, हर दिशा मेें अच्छा कार्य हो रहा है और भी बेहतर करने की कोशिश करंे। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमन्द तक पहुंचना चाहिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विक्रान्तवीर, उपजिलाधिकारी बीघापुर दयाशंकर पाठक, तहसीलदार बीघापुर चन्द्रशेखर वर्मा, जिला विकास अधिकारी आर0यू0 द्विवेदी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी एवं फरियादी उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट। राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट।
        स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।     सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निजी संपत्ति को "सार्वजनिक उद्देश्य" के लिए राज्य के मनमाने अधिग्रहण

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel