थाने में तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई - एडीसीपी बिल्हौर 

मीडिया तथा सोशल मीडिया  में चल रही खबरों का एडीसीपी  बिल्हौर ने किया खंडन 

थाने में तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई - एडीसीपी बिल्हौर 

कानपुर।
 
थाना बिल्हौर में किसी प्रकार की तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई है। यह जानकारी देते हुए एडीसीपी बिल्हौर ने बताया कि दो पक्षों के बीच कस्बे में झगड़ा हुआ था। जिसकी तहरीर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में दी है।
                  एडीसीपी बिल्हौर ने बताया कि कस्बा बिल्हौर में कल रात्रि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना के संबंध में दोनों ने एक दूसरे के प्रति तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज, अन्य स्वतंत्र साक्ष्यों के बयान और साक्ष्य संकलन कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 
                   एडीसीपी ने बताया कि घटना के संबंध में कुछ मीडिया ग्रुप, मीडिया पोर्टल और व्हाट्स एप ग्रुप में यह बात कही जा रही है कि थाने में तोड़फोड़ की गई है जो कि निराधार है। वास्तविक तथ्य यह है कि थाने में एक खिड़की खुली थी। खिड़की बंद करने के दौरान उसका कांच गिर कर टूट गया और इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हो जाएगी।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024