वोट के रूप में लोगों ने मुझे भरपूर प्यार दिया:-आनंद भदौरिया

मतदान के बाद समर्थकों, कार्यकर्ताओं और परिवारीजन के साथ फुर्सत में बिताया दिन 

वोट के रूप में लोगों ने मुझे भरपूर प्यार दिया:-आनंद भदौरिया

सीतापुर। संसदीय चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ एक माह से अधिक की चुनावी भागदौड़, रैलियां, जन सभाएं, जन संपर्क आदि के बाद प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली है। धौरहरा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया ने मंगलवार की सुबह अपने सहयोगियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बिताई। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ भी सुकून के पल गुजारे। 
धौरहरा लोकसभा के कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य आनंद भदौरिया ने कहा कि धौरहरा के मतदाताओं ने जिस तरह से मतदान में हिस्सा लिए उसके लिए वह उनके आभारी हैं।
 
साथ ही उन्होंने इस चुनाव अभियान में सहयोग करने के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए मीडिया के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया। चुनावी प्रचार की व्यस्तता के बाद घर-परिवार के साथ समय बिताने के साथ ही आम दिनों की तरह लोगों से मेल मुलाकात भी की। समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने विभिन्न बूथों पर हुए मतदान की समीक्षा की। एक प्रश्न के उत्तर में आनंद भदौरिया ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत चुनावी व्यस्तता समाप्त हो गई है। लेकिन इस बीच यदि पार्टी की तरफ से उन्हें कोई जिम्मेदारी मिलती है, तो वह उसके लिए तैयार हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह भी कहा कि विधान परिषद के सदस्य के रूप में मैंने पूर्व में जनता की जो सेवा की है, जो विकास कार्य कराएं हैं वह क्षेत्र के सभी लोग जानते हैं।
 
जिसके चलते इस लोकसभा चुनाव में आम मतदाता मेरे समर्थन और सहयोग में रहे और लोगों ने मुझे वोट के रूप में अपना भरपूर प्यार भी दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक रमेश राही को मिठाई खिलाकर उनके सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, महोली नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश गुप्ता टीटू, जिला पंचायत सदस्य अशोक राजवंशी, महोली विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश शुक्ला, हरगांव विधान सभा इकाई के अध्यक्ष फुरकान खां, सपा के पिसावां ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश यादव, कांग्रेस के पिसावां ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के महोली ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर पांडेय, सपा के महोली ब्लॉक अध्यक्ष कल्लू मिश्रा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के शिव कुमार भार्गव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह, ग्राम प्रधान नादिर, पूर्व प्रधान कमलेश सिंह, हेमपाल अर्कवंशी, अवनीश मिश्रा गुड्डू, अंकित त्रिवेदी, मोनू दीक्षित, लाल सिंह, विनय वर्मा, कपिल मिश्रा, राजवीर सिंह, राजेश कनौजिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024