200 रुपये लीटर दूध, 800 रुपये किलो आटा PoK में लोग बेहाल 

Office Desk Lucknow Picture
Published On

विरोध प्रदर्शन तेज होने के कारण मुजफ्फराबाद में अर्धसैनिक रेंजर्स द्वारा गोलीबारी और आंसू गैस के गोले के कारण पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में तीन नागरिकों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए 23 अरब रुपये की सब्सिडी की घोषणा के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स कोहाला से बाहर जा रहे थे। जैसे ही रेंजर्स का 19 वाहनों का काफिला मुजफ्फराबाद पहुंचा, शोरान दा नक्का गांव के पास उस पर पथराव किया गया, जिसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों को आंसूगैस और फायरिंग करनी पड़ी।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हम जायज टैक्स देने को तैयार हैं, लेकिन सरकार अति कर रही है। कारोबारी नेता शेख अब्दुल राशिद ने कहा कि सरकार हमसे 5000 रुपये के बिजली बिल पर 5000 रुपये टैक्स वसूल रही है। इससे हर जरूरी चीज महंगी हो गई है। लोग 200 (पाकिस्तानी) रुपये लीटर से भी महंगा दूध खरीद रहे हैं, एक किलो आटे के लिए 800 पाकिस्तानी रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

तनाव देखते हुए PoK में धारा 144 लगी है। सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठा होने, रैली और जुलूस निकालने पर बैन लगाया गया है। कई इलाकों जैसे भिंबेर, बाघ टाउन, मीरपुर में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जम्मू-कश्मीर अवामी ऐक्शन कमिटी ने कहा कि हिंसा के पीछे अराजक तत्व हैं। उधर, PoK की सरकार ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरह से बातचीत के लिए तैयार है। 

 

अमेरिका-इस्राइल का साथ दिया तो माना जाएगा युद्ध की कार्रवाई, ईरान ने यूरोप को दी कड़ी चेतावनी Read More अमेरिका-इस्राइल का साथ दिया तो माना जाएगा युद्ध की कार्रवाई, ईरान ने यूरोप को दी कड़ी चेतावनी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें