सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए किया प्रेरित

सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 
 
लंभुआ। सुल्तानपुर
 
जनता के द्वारा अपने खुद के प्रतिनिधि को मतदान करके चुना जाता है। मतदान का महत्व जनता और प्रतिनिधि दोनों के लिए बहुत अधिक होता है। इसके अलावा देश के लिए और देश के विकास के लिए भी मतदान का महत्व अधिक है। भारत जो विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जहां हर व्यक्ति के एक वोट का मुख्य योगदान करता है, जो देश विकास के लिए और देश के शासन की दिशा को तय करने में जरूरी है। उक्त विचार प्रधानाचार्य डॉ गुलाब सिंह ने मतदाताओं को जागरुक करते हुए व्यक्त किया।
 
लंभुआ तहसील क्षेत्र में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ गुलाब सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और मतदान करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने अपने हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपका एक मत आपकी शक्ति है, इसका प्रयोग चुनाव में हर हाल में करें।
 
जिससे आप एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं और वह जनप्रतिनिधि आपके क्षेत्र का विकास कर सकता है तथा आपकी समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करा सकता है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि मतदान के दिन पहले मतदान करें फिर जलपान करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी शामिल होकर देश की शान बढ़ाने की कोशिश करें। छात्र-छात्राओं ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। मौके पर शिक्षक सफीक अहमद समेत काफी संख्या में छात्र मौजूद थे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024