एशियन गेम में आईसीसी के चेयरपर्सन जय शाह का चीफ प्रोटोकोल ऑफीसर पेरिका सुरेश ने किया जोरदार स्वागत

Abhinav Shukla Picture
Published On

नई दिल्ली। जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत की ओर से चीफ प्रोटोकोल ऑफीसर के रूप में पेरिकार सुरेश ने अपने शानदार नेतृत्व एवं प्रोत्साहन से भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरने का काम किया।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के चेयरपर्सन जय अमित शाह भी उपस्थित रहे।
 
नागोया जापान में आयोजित भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में जय शाह ने भाग लेकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।चीफ प्रोटोकोल ऑफीसर श्री सुरेश ने इस अवसर पर आईसीसी के चेयरपर्सन जय शाह का जोरदार स्वागत किया। पेरीका सुरेश ने कहा कि आईसीसी के चेयरपर्सन जय शाह के कुशल नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम और मजबूत हुई है।
 
पेरिका सुरेश सेपक टकराव फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रथम संयुक्त महासचिव एवं तेलंगाना सेपक टकराव फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं।उनके नेतृत्व में पुरुष सेपक टकराव गेम्स में भारत ने कस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।उन्होंने भारतीय सेपक टकराव टीम के खिलाड़ियों को मेडल जीतने के लिए बधाई दी तथा कहा कि यह खेल भारत की सीमा रेखा को पार कर विदेश में भी लोकप्रिय हो रहा है और भारतीय सेपक टकराव टीम लगातार अपनी मजबूत पहचान बनती जा रही है। ट्रांसलेट इन इंग्लिश
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें