समाजवादी वरिष्ठ नेता केवला प्रसाद शुक्ला  नहीं रहे

सिद्धांतों कीराजनीति करने वाले गिनै चुने  नेताओं में से एक थै

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
ब्यूरो प्रयागराज।
 
80 के दशक के बाद सिद्धांतों और ईमानदारी की  राजनीति करने वाले समाज वादी वरिष्ठ नेता केवला प्रसाद शुक्ला आज दिवंगत हो गए ।उनका अंतिम संस्कार दोपहर  बाद छतनाग घाट पर गंगा तट पर कर दिया गया उनको मुखाग्नि उनके एकमात्र पुत्र सचिन शुक्ला ने दिया 
 
ज्यों ज्यों चिता जलती गई घाट पर बैठे सैकड़ो लोग उनके सिद्धांत और साफ सुथरी राजनीति की चर्चा में मशगूल रहे ।
 
वह छात्र राजनीति से राजनीति शुरू किया और अस्वस्थ हो नै तक  सार्वजनिक जीवन में भी   सैद्धांतिक मूल्यो की वकालत  करते रहे ।
 
वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चलरहे  थे।उनकी मौत पर क्षेत्रीय सांसद  प्रवीण पटेल विधायक दीपक पटेल सहित क्षेत्र के सैकड़ो गण मान्नय  व्यक्तियों ने शोकप्रकट  करते हुए  श्रद्धांजलि दी ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें