स्क्रैप गोदाम में चोरी का खुलासा
रुपये व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद
कानपुर। चकेरी थाना पुलिस ने भौंती नगर चौकी क्षेत्र स्थित स्क्रैप गोदाम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 9,000 रुपये और वारदात में प्रयुक्त ऑटो (UP78MN2369) बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 27/28 सितंबर की रात भौंती नगर स्थित ‘आराध्या इंटरप्राइजेज’ के स्क्रैप गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने तिजोरी में रखी नकदी, करीब तीन कुंतल तांबे का स्क्रैप और लैपटॉप चोरी कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
30 सितंबर की देर रात पेट्रोलिंग के दौरान सीसीटीवी और सर्विलांस से मिली सूचना के आधार पर पीएसी बाईपास पुल, श्याम नगर के पास पुलिस ने एक संदिग्ध को ऑटो समेत दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद पैसों के बंटवारे में उसके हिस्से में करीब 50 हजार रुपये आए थे, जिनमें से अधिकांश रकम खर्च हो गई और 9 हजार रुपये बरामद किए गए।
#UPPolice #CrimeNews #SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #KanpurPolice #PoliceAction #Arrested #CCTVInvestigation #CrimeUpdate #KanpurLatestNews #Chakeri #TheftCase #KanpurCrime #KanpurCrimeNews #ChakeriPolice #ChakeriCrime #ScrapGodownTheft #ScrapGodown #TheftNews #AutoRecovered #CashRecovered #Surveillance #BhontiNagar


Comments