आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनपद में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा निरंतर पैदल गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

दिनांक 01.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक द्वारा आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, थाना रॉबर्ट्सगंज एवं महिला थाना के पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त किया गया।

पैदल गश्त के दौरान स्थापित होने वाले दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन एवं स्थानीय दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

खुल्दाबाद इलाके में बखेड़ा के बाद अटाला चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज।, छुट्टी पर भेजे गए Read More खुल्दाबाद इलाके में बखेड़ा के बाद अटाला चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज।, छुट्टी पर भेजे गए

इस दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ओवरस्पीडिंग पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 112 वाहनों पर कार्रवाई Read More ओवरस्पीडिंग पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 112 वाहनों पर कार्रवाई

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें