विद्यालय के बच्चों को दी गई पॉस्को एक्ट की जानकारी
जिसमें बच्चों को पॉस्को एक्ट से जुड़े विभिन्न बातों की जानकारी दी गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में गुरुवार को सुबह प्रार्थना सभा के दौरान विभागीय निर्देश के तहत विद्यालय के बच्चों को पॉस्को अधिनियम 2012 के प्रावधानों एवं विधिक परिणाम के प्रति संवेदीकरण विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को पॉस्को एक्ट से जुड़े विभिन्न बातों की जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने कहा कि पॉस्को एक्ट भारत में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाला एक विशेष कानून है।
जिसे 2012 में लागू किया गया। कानून के तहत त्वरित सुनवाई, अभियुक्त को सजा, जुर्माना व पीड़ित बच्चे की पहचान को गुप्त रखने आदि की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कहा कि जागरूकता से समाज को सही दिशा मिलेगी और समाज में बुराइयों पर अंकुश भी लगेगा। समाज के शिक्षित होने पर देश हर क्षेत्र में समृद्ध होगा। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, पवन कुमार चौरसिया, मनमोहन गुप्ता, सिद्धार्थ कुमार, रेनू मद्धेशिया, सरोज श्रीवास्तव, राकेश कुमार राज, राकेश कुमार नायक, राकेश कुमार जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
#Shohratgarh #SwatantraPrabhat #EducationNews #SchoolNews #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #SocialAwareness #POCSOAct #LegalAwareness #ChildSafety #StudentSafety #ChildProtection #SiddharthnagarUpdate #POCSOAwareness #SchoolAwareness #ChildRights #ChildAwareness #SexualAbusePrevention #ChildProtectionLaw #LegalEducation #SchoolProgram #AwarenessProgram #CompositeSchool #LedwaSchool #ChildRightsAwareness


Comments