सरिया चोरी करते पांच गिरफ्तार, 3050 किलो सरिया और पिकअप बरामद

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सरिया चोरी के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 एमएम की कुल 3050 किलोग्राम सरिया और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी,प्रयागराज। 
 
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सरिया चोरी के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 एमएम की कुल 3050 किलोग्राम सरिया और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को जीपीटी कंपनी के कर्मचारी दिलीप घोषाल को सूचना मिली कि ग्राम मसिका में पुल निर्माण के लिए रखी कंपनी की सरिया कुछ लोग चोरी कर पिकअप में लाद रहे हैं। 
 
मौके पर पहुंचकर वादी और उनके सहयोगियों ने पांच लोगों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 3050 किलो 12 एमएम की सरिया बरामद की।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शेखु अंसारी (26) निवासी रामपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, गुलाम हसन (25) निवासी कर्मा कटरा, थाना घूरपुर, मूल निवासी इटौरा, थाना पहाड़ी, चित्रकूट, मो. फिरोज (35) निवासी मिया का पुरा, थाना औद्योगिक क्षेत्र, मो. अली (40) निवासी करेहा, थाना करछना और बृजेश्वर प्रसाद (55) निवासी कटरा उभारी, थाना घूरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 160/2026 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में अभियोग दर्ज किया है। घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या यूपी 70 जीटी 1201 भी बरामद किया गया है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें