कानपुर में रफ्तार पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 111 वाहनों के काटे चालान

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष अभियान चलाया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत 111 वाहनों के खिलाफ ओवरस्पीड में चालान की कार्रवाई की गई।
 
यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के अनुसार तेज गति से चलने वाले वाहनों पर निगरानी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर दो, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दो और गंगा बैराज पर एक इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात किया गया है। इन मोबाइल इंटरसेप्टर के माध्यम से 1 अक्टूबर को तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की गई।
 
अभियान के दौरान एनएच-19 पर दो ट्रक, छह बस और 72 चार पहिया/दो पहिया समेत कुल 80 वाहनों के ओवरस्पीड में चालान किए गए। वहीं गंगा बैराज पर 31 वाहनों के खिलाफ ओवरस्पीड में कार्रवाई हुई।
 
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से रॉन्ग साइड वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और ओवरटेक हमेशा दाहिनी ओर से करने की अपील की है। साथ ही यातायात संकेतों का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी गई है।
 
पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल वाहन चालक की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान की हिफाजत के लिए भी जरूरी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें