दिल तो बच्चा है जी -एस जे एस लालगंज द्वारा आयोजित पिकनिक में बच्चों ने मचाया धमाल
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह व सह-प्रबंधिका डा. अनुश्री सिंह एवं प्रधानाचार्या अंजू सिंह स्वयं भ्रमण दल में उपस्थित रहे।
लालगंज, रायबरेली। अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कटिबद्ध नगर के सर्वश्रेष्ठ व बहुचर्चित अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए लखनऊ कानपुर हाइवे के निकट स्थित आनंदी मैजिक वर्ल्ड में एकदिवसीय भ्रमण /पिकनिक का आयोजन किया गया ।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह व सह-प्रबंधिका डा. अनुश्री सिंह एवं प्रधानाचार्या अंजू सिंह स्वयं भ्रमण दल में उपस्थित रहे। उत्साह व जिज्ञासा से भरे बच्चे लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और प्रसिद्ध आनंदी वाटर पार्क पहुंच कर बहुत खुश नजर आए।
वाटर पार्क के अतिरिक्त एम्यूजमेंट पार्क ,एडवेंचर पार्क एवं मैजिक वैली में पहुंचते ही बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जहाँ बच्चों एवं शिक्षकों नें विभिन्न प्रकार की राइड्स का लुफ्त उठाते हुये बहुत अधिक रोमांचित महसूस किया इस मौके पर विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के मनपसंद चायनीज व्यंजनों की व्यवस्था की गयी साथ ही विद्यालय द्वारा पिकनिक गये हुये समस्त बच्चों को उपहार भी दिया गया जिसे पाकर बच्चे प्रफुल्लित हो उठे।
जहाँ एक ओर समस्त बच्चों नें अपने शिक्षकों से भविष्य में इस तरह के आयोजन को दोबारा करने की मांग की वही दूसरी ओर अभिभावकों नें इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की जो कि विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परिलक्षित है विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं इस अवसर पर सह-प्रबंधिका डॉ. अनुश्री सिंह व प्रधानाचार्या अंजू सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
#SwatantraPrabhat #Lucknow #SchoolEducation #RaebareliNews #Lalganj #Raebareli #LalganjNews #SchoolEvent #StudentActivities #StudentDevelopment #Discipline #SJSPublicSchool #SchoolPicnic #AnandiMagicWorld #EducationalTrip #SchoolTrip #ChildrensFun #AmusementPark #WaterPark #AdventurePark #MagicValley #StudentLife #Teamwork #LeadershipSkills


Comments