मंदिर से घंटा, हनुमान जी की गदा व पूजा सामग्री चोरी

कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार रात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर का घंटा, हनुमान जी की गदा समेत अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ली।

Abhinav Shukla Picture
Published On

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार रात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर का घंटा, हनुमान जी की गदा समेत अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ली। गुरुवार को पुजारी संगमलाल पुत्र रमेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पुजारी के अनुसार, 30 सितंबर की रात मंदिर से घंटा, हनुमान जी की गदा और अन्य पूजा सामग्री चोरी हुई। मामले में काशीराम कॉलोनी, थाना मिलएरिया निवासी कपिल पुत्र सर्वेश को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 128/2026, धारा 305(डी) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रोहित कुमार को सौंपी गई है।
 
कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि पुजारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें