गांधी जयंती के पूर्व पाक्सो एक्ट के बारे में किया गया जगरूक
बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ब्यूरो प्रयागराज - उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं दिवाकर द्विवेदी, प्रभारी जनपद न्यायाधीश व विनोद कुमार चौरसिया, नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार प्रदीप्ति सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के संचालन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व जनपद में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक- 30.09.2026 को हिन्दू महिला इंटर कालेज में श्री अरूण कुमार यादव, स्पेशल सी.जे.एम., गोपाल इंटर कालेज, कोरांव मे अभय दीप विश्वकर्मा पीठासीन अधिकारी ग्राम न्यायालय कोरांव, मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज, करछना में राबिंस अल्का, पीठासीन अधिकारी ग्राम न्यायालय, करछना द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, बाल अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी गई। यह जानकारी परमानन्द मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा दी गई।
#SwatantraPrabhat #महिलासुरक्षा #PrayagrajNews #प्रयागराजसमाचार #POCSOAct #LegalAwareness #ChildSafety #ChildProtection #बच्चोंकीसुरक्षा #POCSOAwareness #SchoolAwareness #ChildRights #StudentAwareness #GandhiJayanti2026 #कानूनीजागरूकता #बालअधिकार #कानूनकीजानकारी #LegalServicesAuthority #बालसंरक्षण #विधिकसेवाप्राधिकरण #SafeTouchUnsafeTouch #पॉक्सोएक्ट #सुरक्षितस्पर्श #असुरक्षितस्पर्श #बालअधिकारजागरूकता


Comments