छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम की दी जानकारी

विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम में बच्चों को कानून और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हर्षिता यादव  Picture
Published On

बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश शमसुल हक की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वावधान में सावित्री विद्या विहार इंटर कॉलेज, रामजीपुरम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के संबंध में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को कानून के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण एवं अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। वक्ताओं ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों और कानूनी सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी, इवेंट आयोजक जगदीश प्रसाद मिश्र, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) एवं नोडल अधिकारी अनिल कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार, न्यायिक अधिकारी आशुतोष शुक्ला एवं श्रीमती सत्यभामा कौशिकी ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ के अलावा बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती बीना सिंह, विनय श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयंसेवक बृजबासी लाल शुक्ला, शिवांकी, ज्योत्सना और सुशील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की Read More मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें