गांधी जयंती समारोह मनाए जाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती समारोह को सम्मानपूर्वक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती समारोह को सम्मानपूर्वक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये, कार्यालयों, विद्यालयों में महात्मा गांधी  के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये। गांधी जी के जीवन-संघर्ष उनकी देश-सेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये।
 
विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बन्धी “अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों को प्रसारित किया जाये। स्कूलों और कॉलेजों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि का प्रचार तथा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं गोष्ठी आयोजित की जाये।

महिलाओं की उन्नति के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा बताये गये मार्ग का अनूकरण करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, दहेज प्रथा की समाप्ति तथा महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने और सामाजिक चेतना पैदा करने के लिए महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से जन-सामान्य, विशेषकर महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रभावी अभियान चलाया जाये। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन, मिशन शक्ति, महिला समूह, बीसी सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आदि योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, महिला एवं बच्चियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जयंती से पूर्व सभी सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों आदि में अभियान चलाकर साफ-सफाई करायी जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, डीडीओ वीरभानु सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें