चेयरमैन ने झाडू लगाकर शुरू किया नगर में स्वच्छता अभियान

नगर पंचायत बिस्कोहर में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत बस स्टॉप परिसर और आसपास के क्षेत्र में वृहद श्रमदान किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) ।
 
नगर पंचायत बिस्कोहर में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत बस स्टॉप परिसर और आसपास के क्षेत्र में वृहद श्रमदान किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने स्वयं झाड़ू थामकर मुख्य चौराहे और बस स्टॉप परिसर की सफाई की। उन्होंने सड़क पर फैले कूड़े को एकत्र कर निस्तारण के लिए भिजवाया।
 
अभियान के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कर नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ियों को ही दें, ताकि उसका उचित निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ बिस्कोहर के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है।
 
इस दौरान रामनरेश पासवान, राम सूरत शर्मा, लालू नायक, सभासद प्रतिनिधि जितेंद्र मौर्य, संतोष कुमार, मनोज यादव, शिवपति उपाध्याय, अटल प्रजापति, सुभाष, अखिलेश और पांचू समेत बड़ी संख्या में नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें