पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित
आगामी त्यौहार नवरात्रि/दुर्गा पूजा के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
दिनांक 29.09.2026 को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कांफ्रेन्स हॉल में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। तत्पश्चात मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक/ समस्त क्षेत्राधिकारीगण/ प्रतिसार निरीक्षक/ समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ जेड0ओ0/ अधीक्षक जिला कारागार गुरमा/ एफ0एस0ओ0/ एस0पी0ओ0/ डीजीसी (क्रिमिनल)/ जिला कमाण्डेण्ट होमगार्ड/ प्रभारी जी0आर0पी/ आर0पी0एफ0 चोपन एवं रेनुकुट/ वनाधिकारी रेनूकुट व रॉबर्ट्सगंज/ आबकारी अधिकारी रॉबर्ट्सगंज उपस्थित रहें।

सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों का मनोबल उच्च बनाए रखने, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने तथा जनसामान्य के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्यवाही, लंबित विवेचनाओं, जनसुनवाई, अभियोजन, विभिन्न अभियानों, पोर्टल पर की जा रही कार्यवाही एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। निरोधात्मक कार्यवाही की दिनांक 01.01.2026 से 15.09.2026 तक तुलनात्मक समीक्षा तथा जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर माह में की गई निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गई।
60/90 दिवस से अधिक लंबित विवेचनाओं तथा अगस्त एवं सितम्बर माह में निस्तारित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
चोरी, गैंगस्टर एवं महिला संबंधी अपराधों से संबंधित लंबित अभियोगों की थानावार समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
पुरस्कार घोषित अपराधियों एवं 07 वर्ष या उससे अधिक की सजा वाले वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की माहवार समीक्षा करते हुए प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत एवं प्रस्तावित अभियोगों तथा धारा 14(1) के अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा की गई।
जिलाबदर अपराधियों, हाजिरी तथा धारा 126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत बांड निरस्तीकरण एवं बांड तोड़ने की कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के अंतर्गत प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों, विवाद के प्रकार एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
अभियोजन कार्यवाही की समीक्षा करते हुए एनडीपीएस, शस्त्र, आबकारी, हत्या, लूट, बलात्कार, पाक्सो एवं गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अधिकाधिक अभियुक्तों को सजा दिलाने के निर्देश दिए गए।
ऑपरेशन शुद्धि के अंतर्गत बरामदगी तथा PIT NDPS Act एवं धारा 68-F NDPS Act के अंतर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।
ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत शस्त्र, आबकारी, एनडीपीएस, वाहन, चोरी के माल एवं अन्य माल के शीघ्र निस्तारण की समीक्षा की गई।
यक्ष एप, ई-साक्ष्य एप, गाण्डीव पोर्टल, CEIR पोर्टल एवं जनसुनवाई पोर्टल पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रविष्टियां एवं कार्यवाही समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
वर्ष 2026 में मूर्ति तोड़ने, जाम लगाने, दुर्घटना के उपरान्त उत्पन्न कानून-व्यवस्था एवं अस्पताल में मारपीट से संबंधित प्रकरणों की थानावार समीक्षा करते हुए प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
थाना/चौकी निर्माण, नई चौकियों के प्रस्ताव एवं स्थापना, थानों पर उपलब्ध जनशक्ति तथा वर्ष 2026 में किए गए सराहनीय कार्यों की भी समीक्षा की गई।
अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने हेतु चयनित किया गया। इनमें निरीक्षक अपराध अंगद तिवारी, उ0नि0 आशीष पटेल, का0 सुनील कुमार, का0 अजीत यादव, का0 शिवम कुमार, उ0नि0 श्रवण कुमार यादव, मु0आ0 मो0 इम्तियाज, आ0 राजेश सिंह यादव, का0 अजय यादव एवं का0 योगेश पटेल शामिल हैं। इनके द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, तकनीकी विश्लेषण, अपराधियों की निगरानी एवं यातायात जागरूकता सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया गया।
आगामी त्यौहार नवरात्रि/दुर्गा पूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों का पुनः चिन्हांकन, पूर्व विवादों का विश्लेषण, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता तथा जुलूस मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पैदल एवं रात्रिकालीन गश्त, फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया की सतत निगरानी तथा अफवाह फैलाने एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित करने तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहकर प्रत्येक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।


Comments