दुर्गा पूजा-दशहरा को लेकर पुलिस ने की पीस कमेटी बैठक
आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को त्रिलोकपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर )।
आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को त्रिलोकपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस अधिकारियों व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने त्यौहारों को पारंपरिक भाईचारे के साथ मनाने की रणनीति तैयार की। बैठक में थानाध्यक्ष ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को शासन की गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। बैठक में विसर्जन रूटों पर सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कहा कि पंडाल के समीप एक बाल्टी पानी एक बाल्टी बालू जरूर रखें। डीजे वालों को विशेष तौर से बताया जा रहा है कि ऊंची आवाज में डीजे बजाए तो कार्यवाई की जाएगी।
इस अवसर पर बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय, गणेश कुमार, रमाशंकर यादव, त्रिभुवन यादव, रामायण प्रसाद, रुदल प्रसाद चौरसिया, कांस्टेबल प्रीति सिंह,एहतेशान अहमद, नितिन पाठक, सत्यबीर यादव, मनीष कुमार यादव, वेद प्रकाश यादव, मदन यादव, हिमांशु सिंह, क्षेत्र के प्रधान प्रशासक मथुरा प्रसाद यादव, धर्म प्रकाश चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, कमला चौधरी, वंशी धर वरुण और त्रिपुरारी चौधरी , कुटूर पाण्डेय, राकेश मिश्रा, राम निवास यादव, इंदु प्रकाश सिंह , दया राम, अमित पाण्डेय, सुरेश कुमार कश्यप सहित क्षेत्र के तमाम नागरिक व पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।
#LawAndOrder #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #FestivalNews #SecurityArrangements #PoliceAction #SiddharthnagarNews #Biskohar #PublicSafety #SiddharthnagarLatestNews #TrilokpurThana #DurgaPuja #Dussehra #PeaceCommitteeMeeting #FestivalSecurity #PoliceMeeting #AnupKumarMishra #FestivalSafety #PujaCommittee #ImmersionRoute #DJRules #SocialMediaRumours #CommunalHarmony #AmitKumarShahi


Comments