नवीनतम
फीचर्ड
भारत
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने गुरु तेग बहादुर नगर में चलाया सफाई अभियान
स्वच्छ पंजाब बनाने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी: हरदीप सिंह मुंडियां
लुधियाना- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत पूरे राज्य में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने गुरु तेग बहादुर नगर, लुधियाना में सफाई अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा बनाने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों, आम आदमी पार्टी के वालंटियरों और सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद छोटे कूड़ा डंपों की सफाई कर गंदगी हटाई गई।
हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पंजाब बनाने के लिए मान सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में अपना योगदान दें।उन्होंने कहा कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना शहर के छोटे-छोटे कूड़ा डंपों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर बनाना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी समान जिम्मेदारी है।
.jpg)
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोग अपना घरेलू कूड़ा केवल नगर निगम के घर-घर कूड़ा एकत्र करने वाले वाहनों को ही दें।
कैबिनेट मंत्री मुंडियां ने विशेष रूप से रेहड़ी-फड़ी वालों से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही लुधियाना को स्वच्छ, सुंदर और साफ-सुथरा शहर बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


Comments