अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी होगी पहली प्राथमिकता -नवागत एस एस आई राम किशोर

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 


मिर्जापुर। जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक ने योग्यता और अनुभव को प्राथमिकता देते हुए उपनिरीक्षक राम किशोर को थाना जिगना का नया वरिष्ठ उप निरीक्षक (SSI) नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नए एसएसआई ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प जताया है।

 

सिद्धार्थनगर में सरयू नहर में डूबकर बालक की मौत Read More सिद्धार्थनगर में सरयू नहर में डूबकर बालक की मौत

राम किशोर वर्ष 2015 बैच के सीधे भर्ती (डायरेक्ट) सब इंस्पेक्टर हैं। इससे पहले जिले के विभिन्न थानों में हल्का इंचार्ज और चौकी इंचार्ज के रूप में अपनी कुशल सेवाएं दे चुके हैं। उनके इसी बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

संस्कार भारती की वार्षिक योजना बैठक में संस्कृति संरक्षण और संगठन विस्तार का संकल्प Read More संस्कार भारती की वार्षिक योजना बैठक में संस्कृति संरक्षण और संगठन विस्तार का संकल्प

 

एसएसआई राम किशोर को मिर्जापुर पुलिस विभाग में तकनीकी सुधार के लिए भी जाना जाता है। थाना राजगढ़ में तैनाती के दौरान उन्होंने ही सबसे पहले लैपटॉप से फर्द टाइप करने की आधुनिक व्यवस्था की शुरुआत की थी, जो बाद में पूरे जिले के लिए एक मिसाल बनी।

सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की सख्त समीक्षा Read More सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की सख्त समीक्षा


एस एस आई राम किशोर बताया कि हमारी  प्राथमिकता क्षेत्र में पनप रहे अपराधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना।

थाने आने वाले आम नागरिकों की वास्तविक समस्याओं का तत्काल निस्तारण करना।

पीड़ित पक्षों की शिकायतों पर बिना देरी किए पारदर्शी कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करना।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार