नवीनतम
भारत
रिहंदेश्वर धाम में धूमधाम से मनाई गई रक्षा पंचमी
रक्षा सूत्र, हनुमान चालीसा-सुंदरकांड और भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर, स्थानांतरित निशांत कमल को दी गई भावभीनी विदाई
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)
बीजपुर / सोनभद्र-
रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में रक्षा पंचमी का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों शिव भक्तों ने भगवान रिहंदेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे ने श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
पूजन के उपरांत संगीतमय हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ शयन आरती की गई। कार्यक्रम में डालमिया सीमेंट के मार्केटिंग ऑफिसर अभिषेक कुमार एवं उनकी पत्नी अंजलि ने यजमान की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मुंबई से पधारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चीफ मैनेजर अनुभा सिंह तथा के.बी. सहाय इंटरमीडिएट कॉलेज की व्याख्याता अर्चना रंजन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सम्मानित समाजसेवी उपेंद्र प्रताप सिंह एवं संदीप उपाध्याय के भक्तिमय गायन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं एस.के.बी. पाठक के नेतृत्व में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
Read More माध्यमिक शिक्षा परिषद 35 साल की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सहायक सचिव सुरेंद्र नाथ मिश्राकार्यक्रम के दौरान मालवीय मिशन के महासचिव एवं रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति के सक्रिय सदस्य उपमहाप्रबंधक निशांत कमल के स्थानांतरण पर मंदिर समिति की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समिति द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर रिहंद पूजा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एस.एन. कोरंगा एवं महासचिव अपर महाप्रबंधक प्रोजेक्ट विजेंद्र कुमार मीना का भी श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जी.सी. साहु एवं आर.एन. वर्मा, बीएमएस अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस.एन. पाठक, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, रामानंद यादव, अवनीश पांडे, रिंकेश उपाध्याय, आराध्या, डॉ. आर.के. झा, विजय तिवारी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, समता सिंह, डी.सी. शुक्ला, श्रीराम यादव सहित अन्य गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।


Comments