निराश्रित बुजुर्गों को भोजन-प्रसाद कराकर खजनी थाना में शुरू हुआ जन्माष्टमी उत्सव

खजनी थाना परिसर भक्ति और श्रद्धा से हुआ सराबोर

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

जिला ब्यूरो कार्यालय(गोरखूपुर /उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर/ख़जनी :श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार देर शाम खजनी थाना परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा। थाना प्रभारी जयंत सिंह ने उनवल स्थित वृद्धाश्रम के निराश्रित महिला-पुरुषों को भोजन-प्रसाद कराकर जन्माष्टमी समारोह की शुरुआत की। पुलिस की इस पहल में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार की झलक भी देखने को मिली।

जन्माष्टमी को लेकर खजनी थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और सजावटी सामान से सजा परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। शाम होते ही थाना परिसर में चहल-पहल बढ़ गई और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण की झांकी और पूजा-अर्चना को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा।

IMG-20260904-WA0034

सोन नदी के उफान से अड़गुड़ नाला बना बेहद खतरनाक, जान जोखिम में डालकर ट्यूब के सहारे पार कर रहे ग्रामीण Read More सोन नदी के उफान से अड़गुड़ नाला बना बेहद खतरनाक, जान जोखिम में डालकर ट्यूब के सहारे पार कर रहे ग्रामीण

समारोह में क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर की मौजूदगी में थाना स्टाफ के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान, समाजसेवी और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के क्षण का इंतजार करते रहे।

बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं Read More बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

इस अवसर पर थाना प्रभारी जयंत सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता और सेवा का संदेश देने वाला अवसर भी है। निराश्रित बुजुर्गों को भोजन-प्रसाद कराकर उनके साथ पर्व की खुशियां साझा करना पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने से पर्व का महत्व और बढ़ जाता है।

संतानों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा हल छठ व्रत Read More संतानों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा हल छठ व्रत

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और आमजन के बीच भी आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच देर रात तक थाना परिसर भक्ति के रंग में डूबा रहा। निराश्रित बुजुर्गों को सम्मान के साथ जन्माष्टमी की खुशियों में शामिल करने की पुलिस की पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार