दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त  फुलपुर पुलिस  द्वारा गिरफ्तार।

वांछित अभियुक्त संजय यादव पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम अतरौरा मैलहन थाना फूलपुर प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक-30.08.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अतरौरा के पास से गिरफ्तार किया गया ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
 
मुकदमा वादिनी नीतू देवी पत्नी अशोक कुमार सरोज निवसनी अतरौरा थाना फूलपुर प्रयागराज द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त संजय यादव पुत्र शिवसिंह निवासी ग्राम अतरौरा थाना फूलपुर कमिश्ररेट प्रयागराज द्वारा मुकदमा वादिनी की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया तथा किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।  मुकदमा वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक-29.08.2026 को थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-259/26 धारा- 64(1)/351(3) भा0न्यासं0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v)/3(1)(w)(1) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट बनाम संजय यादव पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम अतरौरा मैलहन थाना फूलपुर प्रयागराज विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । 
 
वांछित अभियुक्त संजय यादव पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम अतरौरा मैलहन थाना फूलपुर प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक-30.08.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अतरौरा के पास से गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा- 3(2)(v)/3(1)(w)(1) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट का लोप कर धारा- 3(1)(द) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी  ।
 
      
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार