बारिश में जलभराव से बढ़ी परेशानी, कानपुर रोड पर गड्ढों में फंसे वाहन

गड्ढे में फंस कर ई रिक्शा पलटा चालक समेत तीन घायल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज रायबरेली  कस्बे के कानपुर रोड पर निराला नगर मोहल्ला में होम्योपैथिक चिकित्सालय के सामने सड़क पर बने एक गड्ढे में फंसकर ई रिक्शा पलट गया इससे उसमें सवार एक महिला एक बुजुर्ग बेटी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रफ्तार रेफर दिया कस्बे और आसपास के क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश और बूंदाबांदी से कई जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी पानी भर गया।
 
इससे मरीजों और तीमारदारों को आवागमन में दिक्कत हुई। उधर कानपुर रोड पर बेहटा चौराहा से बृजेंद्र नगर तक सड़क की हालत खस्ताहाल है। जगह जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। होम्योपैथिक चिकित्सालय के सामने बने बड़े गड्ढों में ई-रिक्शा और अन्य वाहन फंस गए। चालकों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर जलभराव के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
 
स्थानीय लोगों ने बताया कि बृजेंद्र नगर पेट्रोल पंप से बेहटा चौराहा तक सड़क के दोनों ओर आबादी बसी है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता है। इससे सड़क लगातार खराब हो रही है और गड्ढे बन रहे हैं। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने और दोनों ओर नाला बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था होने से सड़क को खराब होने से बचाया जा सकता है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार