प्रशासन की निगरानी में जुलूस-ए- मोहम्मदी शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

मुख्य मार्ग के चेतिया व मड़वा मोड़ पर बैरिकेडिंग कर लोगों को सुरक्षित व सुलभ रास्ता बताया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हज़रत मुहम्मद (स.) के जन्मदिन बारह रबी उल अव्वल पर बुधवार को जामा मस्जिद के सदर अलताफ हुसैन के नेतृत्व में जुलूस-ए- मोहम्मदी ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी व पुलिस बल की निगरानी में अकीदत के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
 
अक़ीक़दतमन्दों ने नबी के जन्मदिन पर जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और जुलूस में पूरे रास्ते अकीदतमंद "नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर"  रसूल क़ई आमद मरहबा और "पत्ती पत्ती फूल फूल, या रसूल अल्लाह" के नारे लगाकर आवाज़ को बुलंद किया। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शाहिद रज़ा फैज़ी, मौलाना रज़ीउल्लाह और हाफिज कमाल अहमद समेत कई उलेमा ने जुलूस के दौरान नात और तकरीर पेश की।
 
जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर गुजरा मोहल्ला, रमज़ान गली, निबी दोहनी होते हुए पुरानी तहसील रोड पहुंचा। वहां से वापस रमज़ान गली के सामने से पुलिस पिकेट, राम जानकी मंदिर, तिरंगा तिराहा और रेलवे स्टेशन माल गोदाम से वापस होते हुए नगर पंचायत कार्यालय, गोल घर और अंसारी गली से होते हुए जुलूस वापस जामा मस्जिद पर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ के साथ संपन्न हुआ। कस्बा में निकले जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए। मुख्य मार्ग के चेतिया व मड़वा मोड़ पर बैरिकेडिंग कर लोगों को सुरक्षित व सुलभ रास्ता बताया।
 
इस मौके पर जामा मस्जिद के सदर अलताफ हुसैन, शाहरुख नवाब खान, डॉ. सरफराज अंसारी, हाफिज अजाज अहमद, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, डॉ. शादाब अंसारी, इंजीनियर एजाज अंसारी, डॉ. शाह आलम, व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल,असरफ अंसारी, वकील खान, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, एसडीएम राजेश कुमार, सीओ मयंक द्विवेदी और थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
 
 बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) । ईद मिलादुन्नबी के मौके पर  जुलूस निकाले गए। मुस्लिम समुदाय के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस्लाम  धर्म के आखरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब  आदर्शो  को याद किया जाता है।इस मौके पर मुसलमान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब  की याद में जश्न मनाते है। अकीदत के साथ शांति पूर्ण वतावरण में सपन्न हुआ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें