भारत
ग्राम पंचायत भरू में विकसित भारत जी राम जी कार्य में अनियमितता के आरोप, जांच की मांग
कप्तानगंज विकासखंड के दर्जनों ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार रोकने में खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज खेल नजर आ रहे हैं
बस्ती। बस्ती जिले के विकास खंड कप्तानगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरू में विकसित भारत जी राम जी के तहत कराए जा रहे कार्यों में कथित अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान सुखलाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की जा रही है।
आरोप है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर तैयार की जा रही फाइलों और अभिलेखों में कथित तौर पर लीपापोती की जा रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा सचिव और तकनीकी सहायक की भूमिका पर सवाल उठने वाली स्थिति पैदा हो रही है तथा कथित कमीशन के चलते फाइलों पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।
वहीं, आरोप यह भी है कि ग्राम पंचायत में कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता और मौके पर वास्तविक स्थिति की पर्याप्त निगरानी नहीं हो रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विकास कार्यों के नाम पर खर्च किए जा रहे सरकारी धन का वास्तविक उपयोग किस तरह हो रहा है।
मामले में मनरेगा एपीओ और प्रभारी बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके पास दो ब्लॉकों का अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी और जांच प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो ग्राम पंचायत भरू में विकसित भारत जी राम जी के तहत कराए गए कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर मौके पर जांच कराते हैं या नहीं।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि ग्राम पंचायत भरू में लगाए जा रहे अनियमितता के आरोपों की जांच कब होगी और यदि जांच में गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाएगी? फिलहाल मामला जांच का विषय बना हुआ है।
#RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #BastiNews #बस्तीसमाचार #विकासकार्य #GramPanchayatBharu #ग्रामपंचायतभरू #KaptanganjBlock #कप्तानगंजविकासखंड #ViksitBharat #विकसितभारत #GramPanchayat #ग्रामीणविकास #DevelopmentWork #MNREGA #मनरेगा #GovernmentFunds #सरकारीधन #CorruptionAllegations #भ्रष्टाचारकेआरोप #Irregularities #अनियमितता #InvestigationDemand #जांचकीमांग #ग्रामीणविकाससमाचार


Comments