शुआट्स में इंटर-हाउस बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026–27 का शुभारंभ

टूर्नामेंट का उद्घाटन 25 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल मैदान में किया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स) के नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के खेल आयोजनों की शुरुआत इंटर-हाउस बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026–27 के उद्घाटन के साथ हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन 25 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल मैदान में किया गया।
 
उद्घाटन समारोह में प्रोफ़ेसर (डॉ). सी. जे. वेस्ली, चेयरमैन, एथलेटिक्स कमेटी एवं रजिस्ट्रार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री आशीष मैसी, हेड, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एवं सेक्रेटरी, एथलेटिक्स कमेटी ने मुख्य अतिथि का  स्वागत किया।
 
 मुख्य अतिथि  ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल को सच्ची खेल भावना, अनुशासन और जुनून के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने बास्केटबॉल के खेल के विषय पर तकनीकी जानकारी दी और बताया कि जीत और हार से बड़ा एक खिलाड़ी के रूप में खेल प्रतियोगिता में भाग लेना होता है।टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच महिला वर्ग में रेड हाउस और एलो हाउस के बीच खेला गया, जिसमें येलो हाउस ने 18–0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला पुरुष वर्ग का हुआ जिसमें येलो हाउस ने रेड हाउस को 38-28 से हरा दिया
 
।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ सौम्या, डॉ फैजान अहमद ,श्री माजिद, श्री राकेश साहू, श्री अशोक सिंह श्री तनवीर अहमद, सहित शारीरिक शिक्षा विभाग के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।टूर्नामेंट का आयोजन डॉ अचिंत टैरेंस गेम इंचार्ज के निर्देशन में किया जा रहा है।  राकेश साहू ने यह जानकारी दी।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार