कांग्रेस सेवा दल ने मनाई संस्थापक डॉ. हार्डिकर की पुण्यतिथि
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. हार्डिकर ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, अनुशासन और संगठन को समर्पित किया
कानपुर। आज कांग्रेस सेवा दल, कानपुर नगर ग्रामीण द्वारा संस्थापक, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम महाराजपुर, छावनी विधानसभा स्थित कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. हार्डिकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण दीक्षित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. हार्डिकर ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, अनुशासन और संगठन को समर्पित किया। उनके द्वारा स्थापित कांग्रेस सेवा दल आज भी सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष/हमीरपुर प्रभारी सेवक सुशील सोनी ने कहा कि _"डॉ. हार्डिकर ने युवाओं को संगठित कर कांग्रेस सेवा दल की नींव रखी थी। उनका मूल मंत्र ड्यूटी, डिवोशन और डिसिप्लिन था। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है और गरीब, असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।" इस अवसर पर मानव सेवा के संकल्प के साथ फल वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष/हमीरपुर प्रभारी सेवक सुशील सोनी, शहर अध्यक्ष मोहम्मद तारीख, जिला सचिव डॉ. आरके सिंह, उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता, महासचिव मनोज विमल, रवि कुमार, आयुष दीक्षित, सोनू कुमार, रमेश निषाद, विनय जायसवाल सहित नगर ग्रामीण के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
#UPNews #PoliticalNews #उत्तरप्रदेशसमाचार #Congress #CongressSevaDal #SevaDal #DrHardikar #NarayanSubbaraoHardikar #HardikarPunyatithi #कांग्रेस #कांग्रेससेवादल #डॉहार्डिकर #नारायणसुब्बारावहार्डिकर #हार्डिकरपुण्यतिथि #KanpurNews #कानपुरसमाचार #KanpurCongress #कानपुरकांग्रेस #CongressNews #देशसेवा #राष्ट्रसेवा #संगठन #DutyDevotionDiscipline #HumanService #मानवसेवा


Comments