दुल्लभछड़ा–गुवाहाटी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में जल्द बहाल करने की मांग।

असम बराक घाटी के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखते हुए दुल्लभछड़ा–गुवाहाटी एक्सप्रेस का परिचालन दोनों दिशाओं में शीघ्र बहाल करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात: 
 
श्रीभूमि संवाददाता,
 
असम बराक घाटी के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखते हुए दुल्लभछड़ा–गुवाहाटी एक्सप्रेस का परिचालन दोनों दिशाओं में शीघ्र बहाल करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के हजारों यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की मांग की जा रही है। यात्रियों का कहना है कि क्षेत्र में अन्य रेल सेवाओं का परिचालन जारी है, ऐसे में दुल्लभछड़ा–गुवाहाटी एक्सप्रेस की सेवा भी बिना किसी और विलंब के बहाल की जानी चाहिए। वर्तमान में श्रीभूमि जिले के यात्रियों को गुवाहाटी जाने के लिए बदरपुर पहुंचकर दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती है अथवा रात्रिकालीन अगरतला जाने वाली ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके चलते यात्रियों को लंबे समय तक प्रतीक्षा करने के साथ-साथ अतिरिक्त यात्रा, समय और आर्थिक खर्च वहन करना पड़ रहा है। इस स्थिति से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के अनुसार, दुल्लभछड़ा–गुवाहाटी एक्सप्रेस का नियमित परिचालन श्रीभूमि जिले सहित पूरे बराक घाटी के लोगों के लिए गुवाहाटी से सीधा और सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध कराता है। ट्रेन सेवा बहाल होने से यात्रियों को राहत मिलने के साथ-साथ शिक्षा, व्यापार, चिकित्सा और प्रशासनिक कार्यों के सिलसिले में गुवाहाटी आने-जाने वाले लोगों को भी काफी सुविधा होगी। इससे बराक घाटी और गुवाहाटी के बीच रेल संपर्क और अधिक सुगम हो सकेगा। यात्रियों ने नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे तथा संबंधित रेल अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए दुल्लभछड़ा–गुवाहाटी एक्सप्रेस का परिचालन दोनों दिशाओं में शीघ्र पुनः शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में यात्रियों ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा तथा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी ध्यान आकर्षित किया है। यात्रियों को उम्मीद है कि दोनों स्तरों पर मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित रेल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, जिससे लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का जल्द समाधान हो सके। बराक घाटी के यात्रियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए दुल्लभछड़ा–गुवाहाटी एक्सप्रेस की सेवा दोनों दिशाओं में जल्द बहाल किए जाने की पुरजोर मांग की है।qq
 
 

About The Author

Post Comments

Comments