कुशीनगर : सावन महोत्सव में शिवमय हुए नन्हे मुन्ने बच्चे
भगवान शिव बने विराट, पार्वती बनी कृति ने मोह मन -संगीतमय प्रस्तुति में आकर्षण के केंद्र रहे शिव-पार्वती
पडरौना, कुशीनगर। श्रावण मास में बमबम भोले, हर हर महादेव की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है। शिवमय हुए रहे भक्तों की आस्था परवान पर है। सावन महोत्सव में डिज़्नीलैंड प्ले वे स्कूल में आयोजित संगीतमय प्रस्तुति ने नन्हे मुन्ने बच्चों ने सबका मन मोह लिया।

पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित डिज़्नीलैंड प्ले वे स्कूल में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को आयोजित सावन महोत्सव में बच्चों की प्रतिभा सराहनीय रही। भगवान शिव बने विराट मल्ल व पार्वती बनी कृति ने अपने किरदार को बखूबी जीवंत किया। ....हमसे भंगिया नाही पिसाई ये गणेश के पापा, शिव स्तुति आदि संगीतमयी प्रस्तुति में बच्चों ने अपने किरदार में बखूबी फिट बैठ रहे थे। नृत्य की भाव भंगिमाएं मानो हुबहू जीवंत हो रही थी। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक आयोजनों में बच्चों ने एकल, समूह में प्रसूति दी। तालियों की गड़गड़ाहट से नन्हे मुन्ने बच्चों के आत्मविश्वास में कई गुना की वृद्धि हुई। घंटो चले आयोजन में नन्हे मुन्ने बच्चों ने शिव भक्ति का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान श्रेया, पुष्पा, विनीता, फैजी अंसारी, जन्नत, देवांश मल्ल, अचिता पाठक, आकृति, नायरा शुक्ला आदि ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया।


Comments