सफदरजंग अस्पताल में मरीजों की राह होगी आसान, रोटरी क्लब ने भेंट की गोल्फ कार्ट
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ ईस्ट ने अस्पताल को गोल्फ कार्ट भेंट की।
नई दिल्ली। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ ईस्ट ने अस्पताल को गोल्फ कार्ट भेंट की। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में इसका औपचारिक हस्तांतरण किया गया।गोल्फ कार्ट का इस्तेमाल अस्पताल परिसर में मरीजों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। इससे अस्पताल के बड़े परिसर में आने-जाने के दौरान मरीजों को होने वाली परेशानी कम होगी और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत सरकार की पूर्व विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों और सेवा संगठनों के बीच सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ मरीजों के लिए सुविधाएं और अधिक सुलभ बनाई जा सकती हैं।अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा ने रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ ईस्ट का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से मरीजों की सुविधा बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलती है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बंबा ने भी क्लब के योगदान की सराहना की और इसे मरीजों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में उपयोगी पहल बताया।रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ ईस्ट के अध्यक्ष रवि गर्ग ने कहा कि क्लब समाज की सेवा के लिए सार्थक पहल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गोल्फ कार्ट से अस्पताल आने वाले मरीजों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सामुदायिक सेवा निदेशक अरुण गुप्ता, क्लब के अन्य प्रतिनिधि, अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बंबा, वरिष्ठ अधिकारी, सीएसआर समिति के सदस्य, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे।
swatantra prabhat new delhi news safdarjung hospital Healthcare Support Healthcare Initiative Disability Support Medical Services New Delhi Breaking News VMMC Safdarjung Golf Cart Donation Rotary Club Delhi South East Patient Facilities Hospital Services Patient Transport Elderly Care Meenakshi Lekhi Kavita Sharma Charu Bamba Ravi Garg Delhi Healthcare


Comments