सचिव रजनी दूबे की मिलीभगत से ग्राम पंचायत मरवटिया तिवारी में जारी है फर्जीवाड़ा

बस्ती जिले केब्लॉक कप्तानगंज ग्राम पंचायत मरवटिया तिवारी में घास पूस व जलकुंभीं के बीच विकसित भारत जी राम जी के मजदूरों की फर्जी हाजिरी का खेल सचिव रजनी दूबे की सहयोग से जारी है ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती।  बस्ती जिले केब्लॉक कप्तानगंज ग्राम पंचायत मरवटिया तिवारी में घास पूस व जलकुंभीं के बीच विकसित भारत जी राम जी के मजदूरों की फर्जी हाजिरी का खेल सचिव रजनी दूबे की सहयोग से जारी है । सचिव रजनी दूबे की मिलीभगत से ग्राम प्रधान अजय कुमार सरकारी धन को डकारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है ।
 
तालाब खुदाई व सफाई कार्य में बिना मजदूरों से कार्य कराये ही फर्जी फोटो विकसित भारत जी राम जी आनलाइन साइट पर धड़ल्ले से अपलोड हो रहा है और इन्हीं फर्जी फोटो के माध्यम से धीरे - धीरे मस्टर रोल पूर्ण करके जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को मुंहमांगा कमीशन देकर फर्जी भुगतान कराने की तैयारी में ग्राम प्रधान अजय कुमार जुटे हुए हैं ।मीडिया पड़ताल में ग्राम प्रधान अजय कुमार व सचिव रजनी दूबे के लूट खसोट का भंडाफोड़ ग्रामीणों ने किया । ग्रामीणों ने मीडिया टीम को बताया कि यह तालाब खुदाई व सफाई कार्य के नाम पर पहला फर्जी कार्य नही है ।
 
ग्राम पंचायत मरवटिया में पहले भी बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है जिसको लेकर शिकायत भी हुई थी लेकिन जांच एवं कार्यवाही के नाम पर लेन - देन करके मामले को रफा - दफा कर दिया जाता है । भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान अजय कुमार व सचिव रजनी दूबे के खिलाफ विभागीय कार्यवाही न होने से लगातार मनोबल बढ़ रहा है । भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ने से ग्राम पंचायत मरवटिया के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है । प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज के ० के ० सिंह के पास दो ब्लाकों का चार्ज है इसीलिए भाग दौड़ ज्यादा होने के कारण ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जांच पड़ताल नही हो पा रही है और ग्राम पंचायतों में जमकर फर्जीवाड़ा जारी है ।
 
बरसात के मौसम में मजदूरों के नाम पर लग रही फर्जी हाजिरी लगने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है । अब देखना यह है कि ग्राम पंचायत मरवटिया तिवारी में जारी फर्जी मस्टर रोल जीरों हो पाता है यह नही ? उक्त प्रकरण में सीडीओ ने जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें