महिला–बच्चों सुरक्षा की मांग को लेकर राताबाड़ी थाने में USB ने सौंपा ज्ञापन।

महिला एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा अपराध रोकथाम के उपायों को मजबूत करने की मांग को लेकर United Students of Barak (USB) की ओर से 4 अगस्त को श्रीभूमि जिले ke राताबाड़ी पुलिस स्टेशन में एक ज्ञापन सौंपा गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात :
 
महिला एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा अपराध रोकथाम के उपायों को मजबूत करने की मांग को लेकर United Students of Barak (USB) की ओर से 4 अगस्त को श्रीभूमि जिले ke राताबाड़ी पुलिस स्टेशन में एक ज्ञापन सौंपा गया। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी (Officer-in-Charge) सरकारी कार्य के कारण थाने में मौजूद नहीं थे। उनसे दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया और उनके निर्देश पर थाना के जिम्मेदार अधिकारी को संगठन के प्रतिनिधियों ने औपचारिक रूप से ज्ञापन सौंपा।
 
ज्ञापन के साथ 1,500 से अधिक छात्रों के हस्ताक्षर भी प्रशासन को सौंपे गए। संगठन ने कहा कि ये हस्ताक्षर महिला, बच्चों और छात्रों की सुरक्षा को लेकर आम लोगों की चिंता और अपेक्षाओं को दर्शाते हैं।
 
USB की ओर से कहा गया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासनिक पहल, जनजागरूकता और समाज के सभी वर्गों के सहयोग से एक सुरक्षित, सम्मानजनक और अपराध मुक्त वातावरण का निर्माण संभव है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें