डेंटल डाक्टर व डेंटल हाईजिनिस्ट दोनों एक साथ डियूटी से गायब, डेंटल कमरे में लटक रहा ताला
बस्ती जिले केसीएचसी बहादुरपुर पर कोई जिम्मेदार अधिकारी न होने के कारण डेंटल सुविधाएं पड़ी ठप्पlबहादुरपुरसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में तैनात डेंटल डाक्टर एवं डेंटल हाईजिनिस्ट एक साथ डियूटी से गायब हैं
बस्ती। बस्ती जिले केसीएचसी बहादुरपुर पर कोई जिम्मेदार अधिकारी न होने के कारण डेंटल सुविधाएं पड़ी ठप्पlबहादुरपुरसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में तैनात डेंटल डाक्टर एवं डेंटल हाईजिनिस्ट एक साथ डियूटी से गायब हैं जिसके चलते डेंटल स्वास्थ्य सुविधाएं ठप्प पड़ी है और डेंटल मरीज इधर उधर इलाज के लिए भटक रहे हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव निगम की लापरवाही से डेंटल डाक्टर व डेंटल हाईजिनिस्ट डियूटी से गायब रहने में सफल है । मीडिया टीम से पूछताछ में कुछ मरीजों ने बताया कि नियमित रूप से डेंटल सेवाएं नही मिल पा रही है और दांत संबंधी मरीजों को समय पर उपचार न मिलने से कई बार सीएचसी बहादुरपुर का चक्कर लगाना पड़ता है इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में डेंटल सेवाओं को नियमित और सुचारु रूप से संचालित कराने की मांग की है।आपको बता दें कि पूर्व में भी डेंटल हाईजिनिस्ट हरीश गुप्ता के डियूटी से गायब रहने के मामले में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हो चुकी है लेकिन सीएमओ कार्यालय में कार्यरत बाबू अभिषेक पाल , डिप्टी सीएमओ डा. ए . के चौधरी व सीएमओ डा. राजीव निगम ने उक्त प्रकरण में कार्यवाही करने के बजाए लेन देन करके मामले को रफा दफा कर दिया था इसीलिए आज तक डेंटल डाक्टर व डेंटल हाईजिनिस्ट ने शासन द्वारा निर्धारित समय से अस्पताल पर डियूटी नही किया है ।
पहले तो सीएचसी बहादुरपुर पर डेंटल हाईजिनिस्ट हरीश गुप्ता मात्र अकेले थे लेकिन वर्तमान समय में डेंटल डाक्टर की तैनाती हुई है फिर हमेशा दांत विभाग के कमरें में ताला ही लटकता रहता है । सीएचसी बहादुरपुर पर कोई भी जिम्मेदार डाक्टर न होने के कारण डेंटल डाक्टर व डेंटल हाईजिनिस्ट हरीश कुमार गुप्ता को अस्पताल में समय से डियूटी कराने में सफल है अर्थात् इस प्रकार की डियूटी में चल रहे लापरवाही में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मिला हुआ है । अब देखना यह है कि डियूटी से गायब डेंटल डाक्टर व डेंटल हाईजिनिस्ट के खिलाफ कार्रवाई हो पाती है या पहले की तरह लेन देन करके मामले को रफा दफा कर दिया जायेगा ।


Comments